छपरौली (बागपत)। बृहस्पतिवार शाम को छपरौली से टांडा के लिए बस न मिलने से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा निजी बस संचालन नियमित नहीं होता तो आंदोलन शुरू कर देंगे। यात्रियों ने बताया कि मेरठ टांडा सड़क मार्ग पर चलने वाली निजी बसें कई बार शाम के समय टांडा से आठ किमी पहले छपरौली में ही रोक दी जाती है, इससे सैकड़ों यात्री परेशान होते हैं। हलाकान यात्री मजबूरन डग्गामार वाहन का सहारा लेते हैं जो मनमाना किराया तो वसूलते ही है। इस दौरान राहुल अंकुर नवीन बिट्टू, जगत सिंह, महेंद्र, सलीम, सतेंद्र, सुखपाल, राजेंद्र, संजय, नीरज, राजीव ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।