फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक छात्र को मोमबती जलाकर दी श्रद्वांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा हुई, इसमें खेकड़ा में कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या की निंदा की और मृतक छात्रा को दो मिनट का मौन रखकर व मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि बेटियों के साथ ऐसा कृत्य करने वाले लोगों को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाना चाहिए। ताकि भविष्य मेें कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम न दे। छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर मृतक छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसमें प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, रणपाल, खुशूब शर्मा, अंकिता, नेहा, स्वाति, पूजा, आरती, मोनिका, उर्मिला, बबीता, निकेता आदि रहे। मदर टरेसा एकेडमी में निर्देशिका मानवी मदान, अंकित पंवार, रूपेश राणा व सविता राणा ने घटना की निंदा की और पुलिस से इस मामले में मृतक आरोपी के परिजनों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। श्रद्धांजलि देने वालों में रूबी, मोनिका, उषा, बरखा, उर्वशी, प्रीति, साक्षी, सुनीता आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें