फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कर्मचारी पर अवैध उगाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सैडभर गांव में एक अधिकारी और उनके साथी अवैध उगाही करते हैं। जब उनसे रसीद मांगते हैं तो उनके साथ अभद्रता कर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी देते हैं। साथ ही अन्य किसी व्यक्ति से फोन कराकर धमकी दिलाई जाती है। इसके चलते उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन प्रजापति, सचिन शर्मा, दीपक कुमार, अमित कुमार, प्रवीन कुमार, हारूण, सुधीर कुमार, आदेश, मुकेश कुमार, मुकेश यादव, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें