फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई नॉर्थ जोन फुटबॉल चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि एसपी शैलेष कुमार पांडेय रहे। उन्होंने विजेता टीम को सम्मानित किया। स्कूल के चेयरमैन के शर्मा ने बताया कि अंडर-19 में ऐस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ द्वितीय और द एशियन स्कूल देहरादून की टीम तृतीय रहा। जबकि अंडर-17 में नालंदा पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर प्रथम और ऐस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम द्वितीय और फादर ऐग्नल स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम तृतीय रही। एसपी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। समारोह समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान एजूकेशन सलाहकार बीएस शर्मा, चंदर पाल, प्रधानाचार्य रूचिरा, उपप्रधानाचार्य सविता शर्मा आदि मौजूद रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें