बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें अखिल भारतीय राजार्य सभा की बैठक मेें बच्चों के उत्थान के लिए संकल्प लिया गया। बहन राजेश उज्जवल ने कहा कि संसार का उपकार करना ही अखिल भारतीय राजार्य सभा का उददेश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शारीरिक, प्रारंभिक व सामाजिक उत्थान के लिए सभा कटिबद्ध है। धनराज ने कहा कि जो बच्चे बाजार मेें घूमते मिलते हैं, उन्हें भी शिक्षित करें। अलबेल बड़ौली, बहन सविता आर्य ने सकारात्मक विचार रखे। इस अवसर पर विचार किया गया कि स्कूल में बौद्धिक कक्षाएं व शारीरिक व्यायाम के द्वारा छात्रों का उत्थान किया जाए। अध्यक्षता कर रहे यशवीर आर्य ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी।