फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन महिला समेत दरोगा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव में बैल बुग्गी व बाइक में भिड़ंत में यूपी पुलिस के दरोगा समेत चार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। नोएडा के थाना फेस-2 में तैनात दरोगा यशपाल की ड्यूटी बड़ौत में होने वाले मुख्यमंत्री कार्यक्रम में लगाई गई थी। रविवार की सुबह वह अपनी बाइक से बागपत आ रहे थे। जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव में पहुंचे तो बैल बुग्गी व बाइक में टक्कर हो गई। बाइक की टक्कर से बैल सड़क पर गिर गया। हादसे में दरोगा यशपाल व बुग्गी में सवार सत्यवीरी, सत्तो, सावित्री घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें