दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर कलां गांव में किसी वाहन ने बैल गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार दंपति गंभीर घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सरूरपुर कलां गांव निवासी विनीत कुमार ने बताया कि उसके पिता धर्मवीर और मां सरला शुक्रवार की सुबह 5:50 बजे घर से बैल गाड़ी लेकर खेत में जा रहे थे। जब वे गांव में ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से किसी वाहन ने बैल गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मवीर और सरला गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बैल के शव को हाईवे से हटवाया। इस संबंध में विनीत कुमार ने कोतवाली में वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि वाहन चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक बैल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफना दिया।