फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़ रहा कांवड़ियों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्त कांवड़ियों का सैलाब उमड़ता जा रहा है। कोई मटका तो कोई विशालकाय कांवड़ लेकर आ रहा है। भक्तों के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुख्ता इंतजाम भी किए हैं।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव भक्त कांवड़ियों का यहां से हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली जाने वालों की संख्या बढ़ती जा रहा है। पूरे दिन बम-बम के घोष नगर में गूंज रहे हैं। शाम होते ही नगर की महिलाएं, बच्चों का सैलाब भी शिवभक्तों को देखने के लिए उमड़ पड़ता है। शिव भक्तों के लिए बिजरौल रोड, पंचवटी मंदिर, ठाकुर द्वारा, बड़ौली रोड, पंचमुखी मंदिर, दिल्ली रोड, जग्गी डेरी पर विशेष व्यवस्था की हुई है। बिजरौल रोड ज्ञान बिहार ने शिव कांवड़ संघ के सदस्य कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। इसमें कृष्णपाल तोमर, ब्रहम पाल, विनोद पंवार, योगेंद्र, देवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजरौल रोड पर चरण सिंह कांवड़ संघ का शिविर गजेंद्र डब्बू, पूर्व चेयरमैन मृगेंद्र सिंह, रालोद नेता अश्वनी तोमर, विश्वास चौधरी, सौराज, विवेक, धर्मवीर सिहं एडवोकेट, सोहनवीर, विवेक राणा आदि द्वारा शिव भक्तों की सेवा मेें जुटे हैं। वहीं जलालपुर गांव मेें हिंदू-मुस्लिम कांवड़ शिविर में मुस्लिम और हिंद समाज के लोग प्रधान जलालपुर शाहिद के नेतृत्व मेें बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से गुजरने वाले शिव भक्तों की सेवा में जुटे हैं। शिविर में रूकमुदीन, रतन, मास्टर नरेश पाल, विशाल, जयंत, सुधीर, राजेंद्र, हारूण, आफताब, शौकीन, शकील, मेहरबान, इरफान, अय्यूब, जमील, खलील, आरिफ, इमामुदीन आदि शिव भक्तों की सेवा में जुटे हैं। शिविरों मेें कांवड़ियों के मनोरंजन के लिए डीजे भी लगाएं गए हैं। भोले के भजन पर जमकर नृत्य करते हैं। बिजरौल रोड, मीरापुर रजबाहे की पटरी रेलवे रोड, भगवान महावीर मार्ग, नया बाजार, कोताना रोड, बड़ौली रोड, दिल्ली रोड पर कांवड़ियों को आने-जाने मेें कोई परेशान न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अलग से व्यवस्था की है। नगर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया है। ई-रिक्शा का रूट बदल दिया है। इसके अलावा बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग चौपहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया है। दिल्ली से बड़ौत आने वाले वाहनों का रूट बदल दिया। उन्होंने बागपत से अमीननगर सराय होते हुए बड़ौत व बड़ौत से अमीनगर व बागपत जाने की सहमति दी। देर रात तक नगर की सड़के केसरिया रंग मेें रंगी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें