फोटो संख्या 3
बड़ौत (बागपत) । जितेंद्र पुत्र रोहताश निवासी बड़ौली को दो साल पहले गैंगरीन की बीमारी हो गयी । इसमेें ब्लड का संचार रुक जाता है और आक्सीजन के अभाव के कारण खाल सूख जाती है, इसके चलते दोनों पैर काटे गए थे, लेकिन यह बीमारी अभी भी उसे लगी है, उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जितेंद्र ने बताया कि उसके तीन बेटी और एक बेटा है और उसका परिवार भूखमरी की कगार पर है। सीएचसी अधीक्षक ड़ॉ. एएसके मलिक ने बताया कि यह बीमारी भयंकर है। हालांकि हम इसका इलाज कर रहे हैं, बीमारी पर रोक नहीं लगी तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है, फिर भी हम उसे बचाने का प्रयास कर रहे है।
रामटेक शर्मा