फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कार्यक्रम में पौधरोपण करें : शबनम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कांशीराम आवासीय कॉलोनी में जय भारत माता जन कल्याण सेवा संस्थान और भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के सदस्यों ने पौधरोपण किया। ट्रस्ट की सचिव शबनम त्यागी ने बताया कि कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि सभी को इस पुनीत दिवस पर अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उनके एक पौधा लगाने से दर्जनों लोगों को स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा। सभी को पारिवारिक कार्यक्रमों में एक पौधा लगाने की अपील की। भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोस्वामी ने पेड़ों से पृथ्वी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जुलाई एवं अगस्त के माह में पौधे लगाने का सबसे अच्छा समय होता है। इसमें सद्दाम अली, नईम अहमद, नसीरुद्दीन, इमामुद्दीन, आशीष, फरजाना, विनय, शमशाद अली आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन



पौधा लगाने और देखभाल करने का लिया संकल्प
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पौधरोपण करने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया । विजय मानव आवास पर बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा पेड़ों से हमें जीवन यापन करने के लिए फल, औषधि और अन्य जीवनोपार्जन के लिए सामग्री मिलती है। स्वार्थ के चलते पेड़ों का कटान किया जा रहा है। इसके बाद प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ रहा है। सभी को संकल्प लेना है कि एक पेड़ लाएंगे और उसकी देखभाल करेंगे। इसमें पवन ठेकेदार, मुकेश रुहेला, विजय मानव, डॉ. राम अवतार त्यागी, चौधरी कृष्ण, अनिल, मोनू पहलवान, टीलू, तरुण कुमार आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें