फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में सभी वर्गो का हित सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। बहुजन समाज पार्टी की बैठक पिलाना गांव स्थित सतीश प्रजापति के आवास पर हुई। इसमें भाईचारा बनाओ कमेटी के पश्चिम के प्रभारी दयाराम प्रजापति पहुंचे। उन्होंने कहा कि बसपा में सभी वर्गों को बराबरी का सम्मान मिला है। सभी धर्मों को जोड़ने का काम कर रही है। पिछड़े, दबे कुचले को आगे जाने का काम पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने किया। उन्होंने सभी समाज के लोगों से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन महेश प्रधान ने किया। इसमें जैनेंद्र कुमार, तरुण कुमार, सुशील प्रजापति, पवन पंडित, कृष्णपाल, बाबलू, मंगतराम, तेजवीर, शंकर दयाल, झब्बर, अनिल डीलर, सुनील, रविंद्र जाटव मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें