बड़ौत (बागपत)। शनिवार शाम दिल्ली सहारनपुर रोड़ स्थित नगर की कांशीराम कॉलोनी में बाबा मोहन राम के भक्तों ने जागरण का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया । जागरण में दिल्ली मुज्जफरनगर ,मेरठ आदि शहरों से पहुंचे कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। रविवार की सुबह भंडारे का आयोजन किया। इसमें राज सिंह शर्मा ,प्रदीप ,विकास वर्मा, राकेश शर्मा, विपिन ,आकाश वर्मा,पवेंद्र तोमर, विनोद शर्मा, संतोष शर्मा मंजू, कविता ,सोनम, महिमा, पायल, मुकेश, विनय आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो