बिनौली (बागपत)।
बड़ौत मेरठ मार्ग पर रविवार को बरनावा गांव के पास ई रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार युवक सागर पुत्र राज कुमार निवासी बड़ौत, मुकेश पुत्र ब्रजपाल निवासी सरूरपुर कला और ई रिक्शा चालक यूसुफ पुत्र अबरे निवासी मांगरौली घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत रेफर किया। ब्यूरो