अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सूरजपुर महनवा गांव स्थित परशुराम धर्मशाला में पांच दिवसीय पतंजलि योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें साधकों ने यौगिक क्रियाएं की। ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि शिविर में सुबह के समय योग कराया जा रहा है। इसमें यौगिक क्रियाएं कराई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण ने साधकों को आसन कराएं। प्रशिक्षक विनेश कुमार, मनोज शर्मा, बलवीर, बाली, मोहित, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।