बागपत। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का शामली जिले में घेराव करेंगे। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी एडवोकेट ने बताया कि जिले के अधिवक्ता केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। कचहरी में अधिवक्ता एकत्र होंगे और यहां से बस में सवार होकर सुबह 11 बजे शामली के लिए रवाना होंगे। बार एसोसिएशन ने फोटो कॉपी, टाइपिस्ट और अन्य दुकानें चलाने वालों से भी सहयोग का आह्वान किया है।