अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रधानमंत्री की रैली के संबंध में विचार किया। मुख्य अतिथि हरीश ठाकुर रहे। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ठाकुर सुधीर ने की। इसमें बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा कि बसों की व्यवस्था सुचारू ढंग से की जाएगी। किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतने देंगे। इसमें मनोज आर्य, पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक, भूपेंद्र, रविंद्र कुमार, निरंजन शर्मा, मनोज कुमार, अशोक शर्मा, यशपाल सभासद, अनिल गांधी, ब्रिजेश कुमार, राजेंद्र ठेकेदार, अतुल गोयल, सतीश, अमरदीप, आसिफ मौजूद रहे।