आश्रम पद्धति विद्यालय की स्वीकृत
जमीन स्कूल फार्म के नाम मिली
बागपत। श्यामा प्रसाद रूर्बन मिशन के तहत सिलाना कलस्टर के गांव चांदनहेड़ी गांव में बनने वाले आश्रम पद्धति विद्यालय में नया मोड़ आ गया है। जिस जमीन को जिला पंचायत की बताई जा रही थी वह स्कूल फार्म के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने बीएसए से अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस मिशन के तहत आठ गांवों में सिलाना गांव को कलस्टर बनाया गया था। इसके आधार पर इन गांवों में प्रस्तावित कार्य होंगे। योजना के तहत सबसे बड़ा प्रोजेक्ट आश्रम पद्धति विद्यालय हैं। चांदनहेड़ी गांव में जिला पंचायत की 1.265 हेक्टेयर भूमि का चयन किया । इसे पूर्व में जिला पंचायत की बताई जा रही थी। बोर्ड बैठक में भी इसकी स्वीकृति हो गई थी। भूमि की जांच के लिए बड़ौत एसडीएम अरविंद द्विवेदी दो मई को गांव गए थे। राजस्व अधिकारी भी उनके साथ। आश्रम पद्धति के लिए चयनित की गई जमीन के राजस्व अभिलेखों की जांच की तो सब कुछ उल्टा मिला। यह जमीन जिला पंचायत की नहीं थी, जबकि राजस्व अभिलेखों में स्कूल फार्म के नाम से अंकित है। जिस पर कृषि की जा हरी है। पंचायत द्वारा इसका ठेका छोड़ा जाता है। ग्राम पंचायत की जमीन नहीं है, बल्कि संस्था की है। उन्होंने सीडीओ से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए पत्र लिखा। इसके बाद सीडीओ हुब लाल ने इसका संज्ञान लेते हुए बीएसए को पत्र लिखा। इस विद्यालय के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए ताकि समय पर अग्रिम कार्रवाई की जा सके। उधर, बीएसए योगराज सिंह ने कहा कि अभी उन्हें सीडीओ को कोई भी पत्र नहीं मिला है। जैसे ही पत्र मिलता है। इसकी जांच कराकर अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा।