बड़ौत (बागपत)। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों की कुल तीन शिकायतें आईं, इसमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय अवधि में शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसमें कोतवाली प्रभारी एके सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।