फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में थ्रेसिंग मशीन पर काम करने वाले किशोर की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। निरपुड़ा गांव निवासी तहसीम (17) पुत्र तैय्यब गांव के पाले पुत्र जगवीर की थ्रेसिंग मशीन पर मजदूरी का काम करता था। रविवार को पाले का बेटा मोनू ट्रैक्टर व मशीन को घेर में खड़ी कर खाना खाने के लिए चला गया। तहसीम व अन्य मजदूर ट्रैक्टर में तेल डालने लगे। इसी दौरान गांव के ही मजदूर अली ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर गियर लगा दिया। ट्रैक्टर के आगे खड़े तहसीम को टक्कर लग गई और ट्रैक्टर व दीवार के बीच में सिर आ गया। किसी तरह अन्य मजदूरों ने ट्रैक्टर बंद किया। घायल तहसीम को बड़ौत ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें