फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहन पार्किंग में घटा सकेंगे बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ओवरलोड वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं मिलेगी। टोल और इंटर चेंज पर ही ऐसे वाहनों को रोक दिया जाएगा, लेकिन इनके लिए पार्किंग का विकल्प रखा है। ओवरलोड वाहनों का बोझ पार्किंग में कम कराकर अनुमति दी जाएगी और वाहन से उतारा गया सामान कर्मचारियों के सुपुर्द हो जाएगा, जिसे बाद में निर्धारित समय में छुड़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

एनएचएआई के सदस्य नीरज वर्मा ने बताया कि ओवरलोड वाहनों को एक्सप्रेस-वे पर एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्येक एंट्री प्वाइंटर पर वेट इन मोशन यानि डब्ल्यूआईएम की सुविधा रहेगी। इससे वाहनों में लदे भार का तुरंत पता चल जाएगा। ऐसे वाहनों को गेट से बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन जो वाहन चालक भार घटाकर एक्सप्रेस-वे पर चलना चाहेंगे उनके लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां पर अतिरिक्त भार उतारकर कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया जाएग और इसे बाद में रिसीव कर लिया जाएगा। सोनीपत में बनाया जा रहा टोल प्लाजा विश्व स्तरीय है, इसी में डिजीटल गैलरी बनेगी।

चालान चुकाने के बाद ही होंगे आउट
बागपत। एक्सप्रेस-वे पर अगर वाहन ओवर स्पीड हुआ तो ऑटो चालान कट जाएगा। इसका भुगतान भी नए तरीके से होगा। जब वाहन चालक एक्सप्रेस-वे से एग्जिट होगा, पहले चालान भुगतना होगा। इसके बाद ही उसे बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


अधूरा निर्माण, कैसे होगा पूरा
बागपत। एक्सप्रेस-वे के बागपत के हिस्से में ही निर्माण अधूरा है। यमुना के पुल की सिर्फ अभी तक एक साइड ही तैयार हो सकी है। इसके अलावा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण अधर में है। सोनीपत के सेवली टोल प्लाजा का निर्माण अधूरा है। ऐसे में इसके 28 अप्रैल तक पूरा होने की संभावना कम है। माना जा रहा है कि उद्घाटन का कार्यक्रम कुछ दिन के लिए टल सकता है। हालांकि अंतिम फैसला सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें