छपरौली (बागपत)।
कस्बे के ब्लॉक कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं द्वारा उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों से अवगत कराया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र प्रधान, एडीओ कृष्णपाल मान, वेद पाल, सुक्रम पाल तोमर, विनीत, डॉ तेजबीर आदि उपस्थित रहे।