फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता की आरसी जारी, विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में विद्युत निगम ने भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष गौरव राठी के बकाया बिजली का बिल जमा न करने पर आरसी जारी कर दी है। मंगलवार को नोटिस लेकर पहुंचे बड़ौत तहसील के अमीन को ग्रामीणों ने दौड़ा दिया।
विज्ञापन

गांगनौली गांव निवासी भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष गौरव राठी के नलकूप का हजारों रुपये का विद्युत बिल बकाया है। मंगलवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने उनकी आरसी जारी कर दी है। बड़ौत तहसील से अमीन नोटिस लेकर गांव पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें गांव से भगा दिया। गौरव राठी ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारी ने रंजिशन उनकी आरसी काट दी है। उनके नेतृत्व में आठ दिन पूर्व गांगनौली में किसानों की पंचायत हुई। जिसमें घोषणा की गई थी कि कोई भी किसान बिजली के बिल जमा नहीं करेगा। इसके बाद मौजिजाबाद नांगल में हुई महापंचायत में भी बिल न जमा करने की घोषणा की गई थी। विद्युत विभाग के अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे है, जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि उनके नलकूप का बिजली कनेक्शन काटने का प्रयास किया गया तो विद्युत विभाग से ईंट से ईंट बजा देंगे। इसको लेकर पंचायत बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें