अमीनगर सराय (बागपत)। स्वदेश दर्शन योजना के तहत 80 लाख रुपये से परशुराम खेड़ा में विकास कार्य होंगे।
केंद्रीय पर्यटन सांस्कृतिक राज्यमंत्री महेश शर्मा ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वदेश दर्शन योजना लागू की है। उक्त योजना में बागपत के छह स्थानों का चयन भी किया, इसमें पुरा गांव का परशु रामेश्वर महादेव मंदिर और परशुराम खेड़ा मंदिर को भी शामिल किया है। परशुराम खेड़ा में विकास कार्य का सोमवार को विधि विधान के साथ शुभारंभ किया । भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव और सुनील भराला ने विकास कार्य का शुभारंभ किया। संजय खोखर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की और से पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसके तहत धार्मिक स्थलों के विकास के लिए बजट भी जारी हो गया है। बजट से मंदिर में शौचालय, पार्किंग, बाउंड्री वॉल, कूड़ेदान और इंटर लॉकिंग के कार्य होंगे। इसमें महाराज सूरज मुनी, देव मुनी, जगबीर प्रधान, मंगल सेन शर्मा, सीआरए यादव, महेश शर्मा, बृजपाल, मोनू, रोहित आदि मौजूद रहे।