बागपत। बागपत से मुरादनगर तक के लिए प्राइवेट बसों का संचालन शुरू हो गया है। विधायक योगेश धामा ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। लोगों ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिलेगा और डग्गामार वाहनों से मुक्ति मिलेगी। जल्द ही बागपत से लखनऊ तक के लिए रोडवेज बस शुरू होगी।
सोमवार को प्राइवेट बसों का मुरादनगर तक के लिए संचालन शुरू हो गया है। विधायक योगेश धामा ने कहा कई साल इन बसों का संचालन नहीं हो रहा था। इससे क्षेत्र के लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। रूट पर पड़ने वाले गांव के लोग या तो डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर थे या फिर रोड पर खड़े होकर वाहनों को हाथ देकर रुकवाने को मजबूर होना पड़ता था। प्राइवेट बसों के संचालन होने से लोगों को लाभ मिलेगा। हर 20 से 25 मिनट में बस अपने निर्धारित स्थान के लिए रवाना होते रहेगी। फिलहाल रूट पर नौ बसें संचालित होगी। उन्होंने बताया कि अभी कुछ नई बसें शासन खरीद रहा है। देहात के रूटों पर रोडवेज बसें चलेगी। एक बस लखनऊ के लिए भी संचालित होगी। दो माह बाद परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने वाला है। मुजफ्फरनगर, दिल्ली, मेरठ के लिए नई रोडवेज बसे संचालित हो जाएगी। इस मौके पर एआरटीओ आरपी मिश्रा, यूनियन के अध्यक्ष नरेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि राजीव दांगी, संजय प्रजापति, जयवीर सोलंकी, जय कुमार, प्रमोद काइा, अशोक सिंघल, हिम्मत चौधरी, अनमोल त्यागी, संजय रूहेला, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली मौजूद रहे।
उधर संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल विधायक योगेश धामा से मिला। उन्होंने आईएसबीटी तक रोडवेज बसों का संचालन कराने की मांग की। इसमें शहर अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, संजय रूहेला, लवी जैन, दीपक सिंधी, ऋषभ जैन, राजीव गुप्ता, आकाश, सोनू, प्रदीप जैन, लोकेश गुप्ता, मोनू चौहान, अनिल यादव, विकास, सुशील उपाध्याय, संजीव, राजकुमार शर्मा, सुजीत लखेरा, तेजपाल, बबलू रूहेला आदि मौजूद रहे।