फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार का हुक्का, हुक्के में लगी है 250 ग्राम चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में 21 हजार रुपये की लागत से बनवाया गया हुक्का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोमवार को कार्यक्रम आयोजित हुक्के का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी राम मेहर पुत्र स्वर्गीय कालू राम ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद उन्हें हुक्के का शौक लग गया। जाट समाज की परंपरा को बरकरार रखने के लिए उन्होंने 21 हजार रुपये में हुक्का तैयार कराया। शाहपुर में हुक्का बनवाया। इसमें 250 ग्राम चांदी लगवाई । हुक्के का नेचा भड़ल गांव में बनवाया और गांव पलड़ी से चिलम खरीदी । सोमवार को कई पूर्व चेयरमैनों और कई प्रधानों ने फीता काटकर हुक्के का उद्घाटन किया। हुक्का देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर मिठाई भी वितरित की । इस मौके पर गन्ना विकास समिति मलकपुर के चेयरमैन धूम सिंह, पूर्व चेयरमैन पिंटू, नरेंद्र प्रधान कान्हड़, सत्यवीर सियरसली, मनोज प्रधान आदमपुर, धर्मेंद्र राठी गांगनौली, महीपाल गांगनौली, जितेंद्र ठेकेदार भड़ल, विक्रम राणा, सुशल राणा प्रधान दाहा, यादराम, कृष्णपाल, सोनू माया, ज्ञानेंद्र, महावीर सिंह, ब्रजपाल मास्टर आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें