फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्याकंन केंद्र पर वितविहीन शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वित्तविहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्र पर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो केंद्रों पर तालाबंदी की जाएगी। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारी शहर के मूल्यांकन केंद्र श्री यमुना इंटर कॉलेज में एकजुट हुए। उन्होंने मानेदय अकारण बंद करने, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा शर्ते लागू न करने, धारा 7 क(क) को 7 क(4) में परिवर्तित न करने, समान कार्य समान वेतन व्यवस्था लागू न करने के विरोध में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार किया हुआ है। सरकार उनकी मांगों की अनदेखा कर रही है जबकि वे ईमानदारी से बच्चों को शिक्षाग्रहण करा रहे हैं। मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। अवगत कराया कि जल्द मांग नहीं मानी तो मूल्याकंन केंद्र की तालाबंदी करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जिलाध्यक्ष रमेशचंद यादव, प्रधानाचार्य ईश्वरदत्त कौशिक,विकास शमा्र, राजकुमार त्यागी, प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल, तनसीर अली, अशोक बंधु, ऋतु, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें