समाधान दिवस पर कोई
भी नहीं आया फरियादी
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और सीओ रामानंद कुशवाहा सहित अन्य अफसर पहुंचे, लेकिन यहां कोई भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। अधिकारी कई घंटे तक फरियादियों की बाट जोहते रहे। मगर कोई नहीं पहुंचा। समाधान दिवस में कोतवाली प्रभारी एके सिंह, एसएसआई हेमेंद्र बालियान के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।