फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर मिल कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल के कर्मचारियों की तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में चली वार्ता के बाद नौ फरवरी से होने वाली हड़ताल समाप्त कर दी।
मलकपुर चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने वेतन वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर नोटिस जारी किया था कि वे नौ फरवरी से हड़ताल शुरू कर देंगे। इसे लेकर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील में मिल प्रबंधक आरके शर्मा, विजय जैन, मुख्य गन्ना प्रबंधक मुकेश मलिक व कर्मचारी यूनियन के सुरेंद्र सिंह, युद्धवीर सिंह आदि के बीच घंटों वार्ता चली। इसमें प्रमुख मांग वेतन वृद्धि की स्वीकार कर ली और कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस लेने में सहमति जताई। नौ फरवरी से कर्मचारी अपना काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें