बड़ौत (बागपत)।
किरठल गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में गांव के पहलवान को खेल मंत्री के सम्मानित करने पर हर्ष जताया।
समाजसेवी पुष्पेंद्र चौहान, कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया गांव के पहलवान बबलू चौधरी पुत्र सत्यवीर चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। इससे गांव का नाम रोशन हो रहा है। कार्यक्रम मेें लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और खेल मंत्री के पहलवान को सम्मानित करने पर हर्ष जताया।
उधर, आंचल बहुउद्देश्यीय स्पोर्ट्स एकेडमी कोताना में कार्यक्रम हुआ। इसमें लखनऊ में 29 से 30 जनवरी को होने वाली केएफआई नेशनल सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए एकेडमी पर टीम का चयन किया । चयनकर्ता कोच राजीव हेवा, एकेडमी की अध्यक्ष पूजा वर्मा ने बताया कि चयनित टीम में नितिन राठी, मोहित राठी, राहुल राठी, प्रथम राठी, सम्राट, राहुल कुंडु, सागर राठी, प्रशांत दीक्षित, सौरभ मलिक, रोहित, सुमित शामिल है। उन्होंने कहा कि एकेडमी के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के बल पर जनपद का नाम देश-विदेशों तक रोशन कर रहे हैं। चयनित टीम को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर राजेश कुमार, अध्यक्ष पूजा वर्मा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।