फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार बताएंगे, कहां बज रहे लाउडस्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
बगापत। जनपद पुलिस ने लाउड स्पीकर लगे धर्मस्थलों को चिंहित करना शुरू कर दिया है। एसपी जय प्रकाश ने थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र के ऐसे स्थलों को चिन्हित करें, जहां लाउडस्पीकर बज रहे हैं। इसकी जानकारी 10 जनवरी तक उपलब्ध करानी होगी। बगैर अनुमति के लाउड स्पीकर बजते मिले तो धार्मिक स्थलों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा यदि 15 जनवरी के बाद बगैर अनुमति लाउड स्पीकर बजता हुआ मिला तो थाना इंचार्ज के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण को देखकर हाईकोर्ट ने धर्मस्थलों से लाउड स्पीकर उतरवाने के प्रदेश सरकार को आदेश दिए है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर एसपी जय प्रकाश ने थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के सभी धर्मस्थलों को 10 जनवरी तक चिन्हित कर नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। ताकि 15 तारीख तक लाउड स्पीकर बजाने के लिए अनुमति दी जा सके। यदि उसके बाद बगैर अनुमति कहीं पर लाउड स्पीकर बजता हुआ मिले तो उसके संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने धर्मस्थलों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। पुलिस शहर के अलावा गांव गांव जाकर धर्मस्थलों के लाउड स्पीकर देख रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें