फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने स्वेटर वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने स्वेटर वितरित किए
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए। उन्होंने शासन के मानकों के अनुरूप स्वेटर वितरण कराने के निर्देश दिए।
बिनौली गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें खंड विकास क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बीएसए योगराज सिंह ने कहा की शासन के निर्देशों के अनुरूप विद्यालयों में प्रधानाध्यापक इसी माह में स्वेटर वितरण कराना सुनिश्चित कराएं। इसके लिए 15 सदस्यीय विद्यालय प्रबंध समिति एक राय होकर गुणवत्तापूर्ण स्वेटर क्रय करे। उन्होंने क्षेत्र के विद्यालयों को शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने और मॉडल विद्यालयों का कार्य शीघ्र पूरा कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय में 70 बच्चों को स्वेटर वितरित किए। तथा बिनौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में भी 130 बच्चो को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी बिनौली सतीश शर्मा, एबीआरसी विशेष कुमार, राजीव चिकारा, प्रधानाध्यापक शशी भूषण शर्मा, कविता, मिथलेश, अमरेश, रेखा, केशमी सिंह, मीनाक्षी, जयवीर सिंह, रामपाल सिंह, मांगेराम, विनय कुमार, जितेंद्र, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें