फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 165 नेत्र रोगियों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान में स्थिति गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 165 नेत्र रोगियों की जांच की और 50 रोगियों को चश्मे भी दिए।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद मानसरोवर पार्क दिल्ली और चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में गांव जिवाना गुलियान में शिविर का शुभारंभ समाज सेवी सुशील जैन ने किया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनू चौधरी, विजन टेक्नीशियन, असिस्टेंट कमल आदि ने नेत्र रोगियों की जांच कर दवा दी। इस दौरान 50 नेत्र रोगियों को चश्मे दिए और आठ का मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयन किया। इनको आपरेशन के लिए ईश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के नोएडा स्थित आई केयर रिसर्च इंस्टीट्यूट ले जाया गया। इसमें प्रो. बलजीत सिंह आर्य, सुशील जैन, सुनील जैन, बीना जैन, पंडित भगत सिंह आर्य, राजू तोमर सिरसली, देवेंद्र सिंह, सतेंद्र, सुखबीर सिंह, कर्ण सिंह, सतबीर, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें