फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम में गड़बड़ी ने वोटर कर दिए नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वोटर लिस्ट में नामों की गड़बड़ी के चलते निकाय में सैकड़ों मतदाता वोट डाल नहीं सके। मतदाता पर्ची से पहचान पत्र का मिलान नहीं हुआ, इस कारण वोट डालने का अवसर ही हाथ से निकल गया। अफसरों से शिकायत और हंगामा भी किया गया। बगैर मतदान किए मायूस होकर मतदाता लौट गए।
विज्ञापन

चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए कई बार जांच हुई। सूची पर कई बार सवाल खड़े हुए। कुरैशियान मोहल्ले के युवक ने कहा उसका नाम काला है और वोट लिस्ट में यूसुफ लिखा हुआ है। उसके पास यूसुफ नाम का कोई पहचान पत्र भी नहीं है। इस कारण उसको वोट डालने से रोक दिया । अंजुम के पिता के नाम में गड़बड़ी होने के कारण वह भी वोट डालने से वंचित रह गए। जैन इंटर कॉलेज में वोट डालने पहुंचे युवक सुमित का भी वोटर लिस्ट सहीं नाम नहीं मिला। इसी कारण वह भी वोट नहीं डाल पाया। इस तरह से सैकड़ों मतदाता वोट नहीं डाल पाए। मतदाता सूची से नाम गायब होने या नाम में गड़बड़ी होने से गुस्साएं मतदाताओं ने हंगामा किया। इस दौरान उनकी अफसरों से नोकझोंक भी हुई। मतदाता सूची में गड़बड़ी होने के कारण सैकड़ों वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें