फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को लालच दिया तो प्रत्याशियों का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पिछले कई वर्षों से समस्याओं से जूझ रहे ईदगाह कॉलोनी के लोगों ने नगर निकाय चुनाव में वोट के बदले रुपये और खानपान की व्यवस्था करने वाले प्रत्याशी का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। लोगों ने कहा उन्हें लालच देकर कोई वोट हासिल नहीं कर सकता। ऐसे प्रत्याशियों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

ईदगाह कॉलोनी में लगा बैनर यहां के लोगों के गुस्से को जाहिर कर रहा है। लोगों ने कहा पिछले कई चुनाव से प्रत्याशी उन्हें वोट के समय कॉलोनी में विकास करने का सपना दिखाकर चले जाते हैं। प्रत्याशी तो चुनाव जीत जाता है, लेकिन अभी तक कॉलोनी में न तो नियमित रूप से सफाई की व्यवस्था है और न ही प्रकाश की। कॉलोनी के मुश्ताक, आदाब, सादाब, दानिश, चंद्रपाल, इमरान, नौशाद ने कहा कॉलोनी के पास से गुजर रहे नाले की पिछले पांच सालों से सफाई नहीं की है। वहां से लोगों का निकालना दुश्वार हो गया है। कॉलोनी की सड़कें पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है। पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। नियमित रूप से सफाई व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। उन्होंने कहा नगर निकाय चुनाव आते ही प्रत्याशी कॉलोनी में पहुंचने लगे हैं और वोटरों को खरीदने और उनके खानपान की व्यवस्था कराने का लालच दे रहे हैं, इससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कॉलोनी के लोगों ने सर्वसम्मति से कॉलोनी में इससे संबंधित बैनर भी लगा दिए हैं। इसमेें साफ तौर पर लिखा है यदि किसी प्रत्याशी ने वोट खरीदने और खानपान की व्यवस्था करने का प्रयास किया तो उसे वोट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें