फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के खिलाफ प्राइवेट बस चालक लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ टांडा बस एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा डग्गामार वाहन संचालक प्राइवेट बस के चालक और परिचालकों से आए दिन मारपीट कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में रोड पर बस चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बुधवार को हड़ताल कर एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्य नीरज प्रधान और हिम्मत सिंह के नेतृत्व में प्राइवेट बसों के चालक और परिचालक एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा उनकी बस मेरठ से बड़ौत होते टांडा जाती है। 72 बसों की अनुमति मिली हुई है। इनमें से 56 बस रोड पर चल रही है। सवारी के लालच में डग्गामार वाहन चालक अपने वाहनों को उनकी बस के आगे लगा देते हैं। ऐसा करने से मना करते है तो चालक और परिचालक से मारपीट करते हैं।
उन्होंने बताया मंगलवार को मेरठ के कुराली निवासी बस चालक ब्रजमोहन से बड़ौत में मारपीट की गई। इससे पहले बस चालक बूटा सिंह निवासी डालूहेड़ा, परिचालक हरेंद्र निवासी मवी कलां और विनय कुमार निवासी डालूहेड़ा के साथ मारपीट कर चुके हैं। शिकायत करने के बाद भी संबंधित पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण पीड़ित चालक और परिचालक हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर गौरव जैन, पवन कुमार, सुमित कुमार, महबूब, परमेंद्र, महेश, सोहनवीर आदि रहे। दूसरी तरफ एसपी जय प्रकाश ने एसोसिएशन के सदस्यों को मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें