बड़ौत ( बागपत)।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में स्कूली बच्चों के नेत्रों की जांच कराकर दवा ली। डॉ. शरोफास चैरिटी आई हास्पिटल संस्था नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित नेत्र शिविर का शुभारंभ प्रबंध समिति के संजय जैन, अमित जैन, आश्ीाष जैन, हर्षित जैन और रोहित जैन ने किया। शिविर मेें डॉ. मुकेश कुमार, शिव कुमार, अवनीश कुमार, भूपेश कुमार, ज्योति, दीक्षा, रूबी यादव ने स्कूली बच्चों की आंखों की जांच दवा दी। प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने कहा कि आंखें शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। जरा सही लापरवाही आपके जीवन में अंधकार कर सकती है। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। इसमेें साक्षी, नेहा, प्रीति, अंजुम, आरती, मोनिका, रूबी, अक्षय, दीपक, मयंक, सौरभ आदि रहे।
दूसरी तरफ मुसदी लाल धर्मशाला में भी निशुल्क नेत्र शिविर में 81 लोगों की जांच की । इसमें 15 लोगों को मोतिया के आपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर को सफल बनाने में व्यापारी नेता नवीन जैन बब्बल, रोहित जैन, आयुष जैन, अंकित जैन, राजीव का सहयोग रहा।