अधिकार नहीं मिले तो शिक्षक करेंगे आंदोलन
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का 60वां महाधिवेशन मेरठ में 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। संघ की जिला इकाई की बैठक मास्टर कॉलोनी में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और संचालन सतीश वर्मा ने किया। डीआईओएस कार्यालय में लंबित प्रकरणों पर नाराजगी भी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह में भी अगर प्रकरण निस्तारित नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ उमेश त्यागी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए। राजीव तोमर, महीपाल नैन, प्रमोद शर्मा, संजय शर्मा, चमन लाल, प्रवीण कुमार, राजेंद्र यादव, दीपक जैन, श्रद्धानंद त्यागी, प्रदीप कुमार, राजेश गौड़, तेजवीर सिंह उपस्थित रहे।