फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरक्षर लोगों को साक्षर के प्रति करें जागरूक- संजीव आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
निरक्षर लोगों को साक्षरता के प्रति करें जागरूक : संजीव आर्य
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट में विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक व छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक डॉ. संजीव आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि भारत में साक्षरता दर 74.4 प्रतिशत है। जबकि 25.6 प्रतिशत व्यक्ति अब भी निरक्षर है। समाज के शिक्षित, शिक्षाविद् व अध्यापकों को सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से निरक्षर लोगों को जागरूक करके साक्षर करने का प्रयत्न करना चाहिए। सर्व शिक्षा अभियान को बढ़ावा देने के लिए अगस्त 2004 में कस्तूरबा गांधी विद्यालय योजना के निर्देशन में देश भर में 750 आवासीय स्कूल खोलने का प्रावधान अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। इन विद्यालयों में कम से कम 75 सीटें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के लिए आवंटित हैं। बाकी 25 प्रतिशत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के बालक-बलिकाओं के लिए होगी। सेमीनार में बीएड, डीएड, पालीटेक्निक, मेडिकल, बीए, बीकॉम, बीएससी आदि कक्षाओं के 35 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पालीटेक्निक के छात्र दिव्यांक, बीएससी की छात्रा आरती, कपिल आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता सचिव डॉ. अशोक कुमार और संचालन जावेद अली व ओमपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें