प्रशासन की टीम ने की समायोजन की जांच
बागपत। परिषदीय विद्यालयों की समायोजन की फाइनल लिस्ट तैयार हो गई है। डीएम की संस्तुति के बाद शिक्षकों को विद्यालयों में स्थानांतरण दिया जाएगा। अध्यापकों ने विकल्प पत्र में जो विद्यालय भरे थे उनमें गड़बड़ी लगने पर अफसरों ने नक्शा देखकर स्कूल का आवंटन कराया।
सोमवार को डीडीओ हूब लाल, पीडी एमएल पटेल, एसडीएम विवेक कुमार यादव की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई समायोजन लिस्ट का अवलोकन किया गया। प्राथमिक में 83 और माध्यमिक जूनियर में 27 शिक्षकों की सूची का अवलोकन किया । शिक्षकों द्वारा भरे विकल्प पत्र के अनुसार उनके विद्यालयों का आवंटन किया । महिला और दिव्यांगों की सुविधा का ध्यान रखा। विकल्पों के अनुसार उन्हें स्कूल दिया है। जूनियर हाईस्कूल के लिए 27 शिक्षकों की सूची पहले तो नौ शिक्षकों को विकल्प के अनुसार विद्यालय का आवंटन समिति द्वारा कर दिया गया था। बाकी बचे विद्यालयों के लिए नक्शे के माध्यम से विद्यालयों की स्थिति का जायजा लिया। डीडीओ हुब लाल ने बताया समायोजन की फाइनल लिस्ट तैयार है। डीएम की संस्तुति होते ही शिक्षकों का विद्यालयों में स्थानांतरण करा दिया जाएगा।