फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस का जवाब नहीं देने वालों पर होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बगैर डिग्री के प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर शिकंजा कसा जाएगा। बगैर डिग्री वाले डॉक्टरों ने नोटिस जारी किया था, इसका जवाब नहीं दिया गया। अब इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया लूंब, तुगाना, कुरड़ी गांव के करीब एक दर्जन झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस जारी किया था। अभी तक उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। न ही कोई दस्तावेज जमा कराए हैं। उन्होंने बताया उक्त गांव के ग्रामीणों ने सीएमओ से फर्जी डिग्री पर डॉक्टरी करने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल ने कहा बिना डिग्री वालों डॉक्टरों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें