यमुना में जलस्तर बढ़ा
छपरौली (बागपत) हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। एसडीएम बागपत का कहना है कि निगरानी की जा रही है। यमुना के किनारे बसें गांव में अलर्ट भी जारी किया है, हालांकि पानी अभी खतरे के निशान के आसपास नहीं है। टांडा और आसपास के क्षेत्र में फसलों में भी पानी भर गया। पहाड़ों पर बरसात होने के बाद बैराज से पानी छोड़ा गया है।