बागपत। डीएम भवानी सिह खंगारौत ने कहा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष और संवेदनशील होकर करें।
उन्होंने कहा गांवों में चकरोड, नाली एवं ग्राम समाज की भूमि और तालाबों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। निर्विवाद विरासत अभिलेखों में दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा लेखपाल राजस्व संबंधी कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जल निगम गर्मी के मौसम को देखकर सुनिश्चित करें कोई हैंडपंप खराब न हो और सभी संचालित रहे। लेखपालों को निर्देश दिए खाद के गड्ढों की पैमाईश कराकर उनका चिन्हांकन कर लें। सभी अधिकारी सुबह नो बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जन सुनवाई करें। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 42 शिकायतें आई, इनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया। इसमें एसपी डी प्रदीप, सीडीओ चांदनी सिंह, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एसडीएम विवेक कुमार यादव, तहसीलदार राजबहादुर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।