फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए 300 में से 180 फाइल हुई जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को कैंप लगाकर इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन के मुआवजे के लिए किसानों की फाइल जमा कराई गई। कस्बे के 300 किसानों की फाइल जमा होनी है, मगर अभी तक 180 किसानों की फाइलें जमा हुई हैं। किसानों को जल्द फाइल तैयार कर जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में अधिग्रहीत की गई किसानों की भूमि के मुआवजे के लिए फाइलें जमा कराई जा रही हैं। जिससे मुआवजा देने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। लेखपाल जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में किसानों की फाइलें जमा की गई। कस्बे के 300 किसानों की फाइल जमा होनी है, मगर अभी तक 180 फाइल जमा हुई है।
नगर पंचायत कार्यालय में पहले भी दो दिन कैंप लगाकर किसानों की फाइल जमा कराई गई थी। मंगलवार को कुछ किसान फाइल लेकर कार्यालय में पहुंचे थे, मगर फाइल पूरी न होने के कारण जमा नहीं कराई गई। उन्होंने किसानों को फाइल पूरी तैयार कर जमा करने का आह्वान किया, ताकि मुआवजे की प्रक्रिया पूरी कर मुआवजा दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें