फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kawad yatra 2022: पुरा महादेव मंदिर पर लगी चार किमी लंबी लाइन, गर्मी में 900 कांवड़िए बीमार, 55 हुए बेहोश

Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के पुरा महादेव मंदिर पर गर्मी के कारण 900 से ज्यादा कांवड़िये बीमार हो गए। लाइन लंबी होने के कारण कई घंटों तक कांवड़ियों को धूप में खड़ा रहना पड़ा, जिस कारण उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
गर्मी में हालत बिगड़ने के बाद कांवड़ियों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के पुरा महादेव मंदिर पर गर्मी के कारण 900 से ज्यादा कांवड़िये बीमार हो गए तो 55 बेहोश होकर गिर गए। लाइन लंबी होने के कारण कई घंटों तक कांवड़ियों को धूप में खड़ा रहना पड़ा, जिस कारण उनकी हालत बिगड़ गई। हालांकि कांवड़ियों को तुरंत पीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद उन सभी जलाभिषेक किया।

 

पुरा महादेव के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती खट्टा प्रहालादपुर निवासी मनोज कांवड़िया- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन


पुरा महादेव मंदिर पर सोमवार देर रात से काफी लंबी लाइन लगी थी। जिसमें कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को पूरी रात खड़ा होने के बाद सुबह जलाभिषेक का नंबर आया। मंगलवार सुबह को लाइन में लगने वालों के लिए परेशानी बढ़ती चली गई।
 

 

बागपत के पुरा महादेव मंदिर में धूप में बेहोश हुए कांवड़िये को स्ट्रेचर से ले जाते लोग।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन


भीड़ के कारण बन रही उमस व धूप में पांच घंटे से ज्यादा खड़े रहने में उनका पसीना निकल गया। इस कारण ही गर्मी से वहां 55 कांवड़िये बेहोश होकर गिरे और उनको मंदिर के सामने पीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया और अधिकतर को ग्लूकोज चढ़ाया गया। डॉ. आमिर ने बताया कि पीएचसी में मंगलवार शाम तक बीमार हुए 900 कांवड़िये पहुंचे, जिनका उपचार किया गया।

बागपत : धूप में हालत खराब होने के बाद लाइन से अलग कर महिला शिवभक्त को भीड़ से अलग बैठाया गया।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन

 

इसके अलावा 55 कांवड़िये और श्रद्धालु बेहोश हो गए थे। उनके अनुसार गर्मी में पसीना निकलने पर शरीर में पानी की कमी व खानपान सही नहीं होने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। उससे शरीर में कमजोरी आती है और लोग बीमार होते हैं। कांवड़ियों के साथ भी यही समस्या होने के कारण बीमार हुए। उनका उपचार किया गया और उसके बाद उन्होंने जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें