फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान फसल का होगा प्रदर्शन, कृषक कराए नाम दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजकीय बीज भंडारे के प्रभारी महेश कुमार ने किसानों से अपील की छपरौली में धान फसल के लिए एक-एक हेक्टेयर के पांच प्रदर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए किसान अपना नाम लिखवा सकता है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नाम लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को बीज, सूक्ष्म पोषक तत्व जिंक, एसएसपी उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को 8200 रुपये का लाभ मिलेगा। प्रदर्शन एकीकृत धान्य विकास कार्यक्रम के अंतर्गत होगा। बताया कि कृषक विकास खंड का निवासी होना चाहिए। कम से कम एक हेक्टेयर भूमि का मालिक हो, प्रदर्शन प्लाट या खेत सड़क के किनारे हो, कृषक सीखने का इच्छुक हो और समय-समय पर निरीक्षण होने पर परेशानी न माने।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें