बड़ौत (बागपत)। होली पर महिलाओं ने उपवास रखकर होलिका की परिक्रमा कर विशेष पूजा-अर्चना की। गली-मोहल्लो में रखी होलिका पर महिलाएं देर शाम तक परिक्रमा करती देखी गई। होली पर महिलाएं नए वस्त्र धारण कर उपवास रखकर होली पूजन करने गई। कई जगहों पर महिलाएं होली के गीत गाते हुए होली की परिक्रमा करने व पूजा करते जाते देखी गई। नगर के गांधी रोड चौराहे पर, नेहरू रोड, गोशाला के पास, आनंद गंज मंडी, आजाद नगर, बिनौली रोड, तहसील गेट आदि जगहों पर देर शाम तक महिलाएं होली की परिक्रमा कर पूजा कर रही थी। वहीं होली पर बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली और बच्चे छतों से गुब्बारे फेंक रहे। वहीं गलियों में बच्चे होली खेलते देखे गए।