फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रहाकुमारी ईश्वरीय संस्थान पर होली पर्व धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। प्रजापिता ब्रहाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में धूमधाम से होली मनाई गई। विवि की मुख्य संचालिका बीके मोहिनी ने होली पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि अपने अंदर के विकारों काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को त्याग कर परमपिता परमात्मा को याद करना ही सच्ची होली मनाना है। उन्होंने बताया कि कलयुग के अंत में जब परमपिता परमात्मा शिव इस धरा पर आते हैं वे अपने आत्मा रूपी बच्चों को ज्ञान और राजयोग से सभी आत्माओं को पावन बनाते है। सभी आत्माएं अपने अंदर के विकारों को समाप्त कर परमात्मा शिव पर कुर्बान जाते हैं। उन्होंने बताया कि हमें अपने अंदर पवित्रता का गुण धारणकर औरों को पवित्र बनाने की सेवा करनी चाहिए। बीके रणवीर भाई व राजवीर भाई ने होली का गीत सुनाया। नन्हे-मुन्नें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में भगवान शिव को भोग लगाया और विश्व में शांति हेतु सभी भाई-बहनों ने राजयोग के अभ्यास से विश्व में शांति की किरणें फैलाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके प्रवेश, बीके सीमा, बीके संगीता, बीके शिवानी, बीके महेंद्र, बीके सुभाष, बीके तेजवीर, बीके प्रमोद, बीके राजकुमार, बीके बिजेंद्र, बीके देव, बीके मोनू, बीके राजवीर, उषा, ललिता, राजकली, संतोष आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें