फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल सहित अन्य सामग्री को परीक्षा केंद्र में जाने नहीं दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा सोमवार को भी नगर में चार परीक्षा केंद्र में सुरक्षा बंदोबस्त के बीच चली। सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में जाने दिया। इस दौरान प्रवेश पत्र की जांच की। मोबाइल सहित अन्य सामग्री को परीक्षा केंद्र में भी जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

नगर के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, जेवी इंटर कॉलेज, दिंगबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज में सोमवार को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच इंटरमीडिएट का गणित के पेपर की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के पूर्व विद्यार्थियों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के बाद ही परीक्षा केन्द्र में विद्यार्थियों को जाने दिया। इतना ही नहीं जिस रूम में परीक्षा देनी थी, वहां पर भी विद्यार्थियों की तलाशी ली। परीक्षा को पूरी तरह से नकलहीन बनाने के लिए किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल व अन्य सामग्री लेकर अंदर नहीं जाने दिया। परीक्षा को नकलहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों से 50-50 मीटर दूरी तक भी अभिभावकों व अन्य लोगों को पुलिस व परीक्षा की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने खड़ा नहीं होने दिया। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि कक्षा 12 का गणित विषय का पेपर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें