फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली में संत रविदास की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। संत रविदास जयंती मंगलवार को बिनौली गांव में धूमधाम से बनाई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बैंडबाजों और मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ रविदास मंदिर से समाजसेवी नारायण सिंह ने झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में संत रविदास, भोला पार्वती, राधा कृष्ण, भारत माता की जय, भंगड़ा पार्टी सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र थी। बैंडबाजों की मधुर धुनों पर ग्रामीण थिरकते हुए चले। शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर वापस रविदास मंदिर पर आकर हुई। शोभायात्रा में संजय प्रधान, सुधीर, यशपाल, एडवोकेट देवेंद्र सिंह, पंकज, विकास, राहुल, कल्लू, सोनू प्रेमी आदि का सहयोग रहा। उधर, गड़ीदुल्ला, अंगदपुर बरनावा, शेखपुरा गांव में भी संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें