बड़ौत (बागपत)। नगर के कॉलेजों मेें चल रहे रासेयो शिविर के अंतर्गत मंगलवार को स्वयंसेवकों ने रविदास की जयंती मनाई। जेवी कॉलेज की रासेयो की तृतीय इकाई के शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने संक्रमण बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया। बाद में संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मुकेश, गौरव, उर्वेश, वसीम, यूूसुफ, दिव्यांश, फिरोज, किशोर कुमार शामिल रहे। वहीं इसी कॉलेज की प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर के समापन पर मंगलवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही स्वयंसेवकों को डिजिटल इंडिया की जानकारी दी। इसमें डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. राम शर्मा, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. विजयपाल, रिंकू, अमन, तसलीम, संजीव का योगदान रहा।